छपरा : मुख्यमंत्री अल्पसंख्यक रोजगार ऋण योजना वर्ष 2019-20 के प्राप्त आवेदन पत्रों के बिरुद्ध की जाने वाली साक्षात्कार को अगले आदेश तक स्थगित कर दिया गया है।जिला प्रशासन ने उक्त साक्षात्कार के लिए पूर्व से 13 मार्च से 18 मार्च तक की तिथि मुकर्रर की थी, जो अब अगले आदेश तक साक्षात्कार को स्थगित करने का निर्णय लिया गया है। उक्त आशय की जानकारी अल्पसंख्यक कल्याण पदाधिकारी उपेंद्र कुमार यादव ने दी।