चंदन कुमार झा दैनिक खोज खबर,उदाकिशुनगंज
01 मई को दुनिया के कई देशों में मजदूर दिवस यानि लेवर डे मनाया जाता है और आज के तिथि को देश की लगभग सभी कंपनियों में छुट्टी रहती है ! भारत ही नहीं दुनिया के करीब 80 देशों में इस दिन राष्ट्रीय छुट्टी होती है !
कामकाजी लोगों के सम्मान में —
भारत में मजदूर दिवस की शुरुआत भारत में मजदूर दिवस कामकाजी लोगों के सम्मान में मनाया जाता है।
भारत में लेबर किसान पार्टी ऑफ हिन्दुस्तान ने 1 मई 1923 को मद्रास में इसकी शुरुआत की थी ! हालांकि उस समय इसे मद्रास दिवस के रूप में मनाया जाता था !
अंतरराष्ट्रीय तौर पर महत्त्व —
मजदूर दिवस का इतिहास : अंतराष्ट्रीय तौर पर मजदूर दिवस मनाने की शुरुआत 1 मई 1886 को हुई थी ! अमेरिका के मजदूर संघों ने मिलकर निश्चय किया कि वे 8 घंटे से ज्यादा काम नहीं करेंगे ! जिसके लिए संगठनों ने हड़ताल किया !
इस हड़ताल के दौरान शिकागो की हेमार्केट में बम ब्लास्ट हुआ ! जिससे निपटने के लिए पुलिस ने मजदूरों पर गोली चला दी जिसमें कई मजदूरों की मौत हो गई और 100 से ज्यादा लोग घायल हो गए थे ! इसके बाद 1889 में अंतर्राष्ट्रीय समाजवादी सम्मेलन में ऐलान किया गया कि हेमार्केट नरसंघार में मारे गये निर्दोष लोगों की याद में 1 मई को अंतर्राष्ट्रीय मजदूर दिवस के रूप में मनाया जाएगा और इस दिन सभी कामगारों और श्रमिकों का अवकाश रहेगा !
अतः आज के दिन अवकाश कर इन्ही मजदूरों की शहादत को याद कर लिया जाता है !




Recent Comments