Θ बेतिया – कॉलेज इकाई अध्यक्ष किशन श्रीवास्तव के नेतृत्व में आज प• चम्पारण के जिलाअधिकारी कुंदन कुमार को दिया आवेदन

✍️न्यूज इनपुट नीरज ठाकुर बेतिया (प०च०) बिहार 👉
एम• जे• के कॉलेज के कॉलेज इकाई अध्यक्ष किशन श्रीवास्तव के नेतृत्व में आज अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने विद्यार्थी परिषद चम्पारण विभाग के विभाग प्रमुख एवम शहर के गुलाब मेमोरियल महाविद्यालय के शिक्षक प्रो• अरुण कुमार दत्ता को लॉक डाउन में शिलांग में फस जाने पर उनकी घर वापसी को लेकर प• चम्पारण के जिलाअधिकारी कुंदन कुमार को आवेदन दिया।किशन श्रीवास्तव ने कहा कि प्रो0 अरुण कुमार दत्ता 19 मार्च को शिलांग अपने व्यक्तिगत कार्यो से गये थे और लॉक डाउन के कारन वे वहा फंस गए है हम जिलाधिकारी से आग्रह करते है कि घर वापसी जल्द कराया जाए।एम जे के कॉलेज मंत्री विनायक द्विवेदी ने कहा कि विभाग प्रमुख प्रो0 अरुण कुमार दत्ता के दो छोटे छोटे बच्चे अकेले अपने माँ के साथ बेतिया में है और वे लोग काफी परेशान है अतः हम जिलाधिकारी से निवेदन करते है कि उनकी वापसी जल्द कराया जाए।साथ ही हम ये भी मांग करते है कि बेतिया के जितने लोग फंसे है उनकी भी वापसी सकुशल कराया जाए।बिहार के प्रदेश सह मंत्री रौशन कुमार ने कहा कि ये केवल हमारे विभाग प्रमुख अरुण कुमार दत्ता की ही बात नही है बिहार के मुख्यमंत्री को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री माननीय योगी आदित्यनाथ से सिख लेते हुए प्रवासी बिहारी मजदूरों तथा छात्रों को घर वापसी सकुशल कराए ।बाहर में पढ़ रहे छात्रों को बहुत मानसिक तनाव सहना रहा है इसलिये बिहार सरकार को चाहिये कि जल्द से जल्द कोई फैसला ले फिर लॉक डाउन बढ़ता है तो उनकी हालत और खराब हो जाएगी।
रौशन कुमार
प्रदेश सह मंत्री,बिहार
9006668123




Recent Comments