61 सदस्य निर्विरोध निर्वाचित
परवेज अख्तर/सिवान;
सिसवन (सिवान) : प्रखंड क्षेत्र के 9 पैक्सों में होने वाले चुनाव में सदस्य के लिए विभिन्न पंचायतों से 61 सदस्य निर्विरोध निर्वाचित किए गए। सदस्य पद के लिए कुल 97 लोगों ने नामांकन दाखिल किया था। जिनमें से चार सदस्यों के नामांकन पत्र रद कर दिए गए। सात ने नामांकन पत्र
वापस ले लिया। प्रखंड कार्यालय से मिली जानकारी अनुसार सिसवाकलां से चार, रामपुर से दस बखरी से आठ, भीखपुर से नौव, चैनपुर मुबारकपुर से एक ,घुरघाट से आठ,रामगढ़ से आठ,ग्यासपुर से सात, सिसवन से छह सदस्यों को निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया गया है।
——–




Recent Comments