सीरिया पर हमले के लिए मध्यपूर्व में अमरीकी बेड़े और सैन्य अड्डे अलर्टः सीएनएन
अब्दुल मुतलिब रज़ा
सीएनएन टीवी चैनल ने रिपोर्ट दी है कि मध्यपूर्व में अमरीका के हवाई और समुद्री सैन्य अड्डे सीरिया पर हमले की स्थिति में आ गए हैं।
रिपोर्ट के अनुसार अमरीका ने मध्यपूर्व में अपने हवाई और समुद्री सैन्य अड्डों और बेड़ों को सीरिया के हवाई सैन्य अड्डे पर संभावित हमले के लिए अलर्ट रहने का आदेश दिया है। सीएनएन की सूचना के अनुसार वाइट हाउस की इस चेतावनी के बाद कि सीरियाई सरकार कैमिकल हमले की तैयार कर रही है, होम्स के शईरात एयर बेस पर अमरीका ने नज़र रखी लेकिन उसमें हालिया दिनों में कोई संदिग्ध गतिविधि दिखाई नहीं दी है।
अमरीका के रक्षा मंत्री जेम्स मैटिज़ ने बुधवार को कहा कि एेसा लगता है कि राष्ट्रपति ट्रम्प की ओर से सीरियाई सरकार को रासायनिक हमले के परिणाम के बारे में दी गई धमकी प्रभावी रही है और सीरियाई सरकार इस तरह के हमले पर पुनर्विचार करने पर मजबूर हो गई है। मंगलवार को वाइट हाउस ने बिना किसी ठोस दस्तावेज़ के दावा किया था कि उसने सीरियाई सरकार की ओर से एक अन्य कैमिकल हमले की तैयारी के चिन्ह देखे हैं। सीरिया की सरकार ने इस दावे को रद्द कर दिया है जबकि रूस ने अमरीका की धमकी को अस्वीकार्य बताया है।




Recent Comments