
चकिया पुलिस ने मालाकार पुस्तक केंद्र की दो दुकानों में छापेमारी की।
[अतुल कश्यप दैनिक खोज ख़बर मोतिहारी पूर्वी चम्पारण] मोतिहारी पटना से आए भारती भवन पब्लिकेशन की टीम की शिकायत पर चकिया पुलिस ने बुधवार की शाम मालाकार पुस्तक केंद्र की दो दुकानों में छापेमारी की। इस दौरान यहां से दर्जनों नकली पुस्तकें बरामद की गई हैं। साथ ही दुकान के एक कर्मी को भी हिरासत में लिया हैं।
इसकी पुष्टि करते हुए प्रभारी थानाध्यक्ष प्रमोद प्रसाद ने बताया कि भारती भवन पब्लिकेशन की टीम ने अधिवक्ता राहुल वत्स के माध्यम से थाना को सूचना दी थी कि उक्त दुकान में भारती भवन की नकली पुस्तक बेची जा रही हैं।
सूचना पाकर पुलिस ने दोनों दुकानों पर छापेमारी कर दर्जनों नकली पुस्तक के साथ दुकान के एक कर्मी को हिरासत में लेकर उससे पूछताछ कर रही है। समाचार प्रेषण तक नकली किताबों की गिनती जारी है। पुलिस अग्रतर करवाई में जुटी हैं।




Recent Comments