आखिर कब होगी सीसवाली की सफाई
फ़िरोज़ खान ( Edited by आज़ाद नेब )
सीसवाली । कस्बे की सफाई व्यवस्था पिछले 7-8 साल ठफ पड़ी हुई है । उसके बाद राजस्थान सरकार इस कस्बे की और ध्यान नही जा रहा है । अंता विधानसभा क्षेत्र से राजस्थान सरकार में कृषि मंत्री प्रभुलाल सैनी प्रतिनिधित्व कर रहे है । वही दूसरी और झालवाड़ – बारां लोकसभा क्षेत्र से मुख्यमंत्री के पुत्र सांसद दुष्यन्त सिंह लोकसभा में प्रतिनिधित्व कर रहे है । उसके बाद भी बारां जिले की दूसरी बड़ी ग्राम पंचायत सीसवाली की सफाई व्यवस्था वर्षो से ठफ पड़ी हुई है । इस समस्या की और सत्ताधारी जनप्रतिनिधियों का ध्यान नही जा रहा है । ऊपर से लेकर नीचे तक भाजपा शासन में है । उसके बाद भी अंता पंचायत समिति सबसे बड़ी ग्राम पंचायत की दुर्दशा हो रही है । जो किसी को नही दिख रही है । एक तरफ स्वच्छ भारत मिशन का डंका बज रहा वही दूसरी और कस्बे के लोग गंदगी में अपना जीवन यापन करने को मजबूर है । वही बारां जिले के दौरे पर आये प्रमुख शासन सचिव ने पत्रकारों से चर्चा में कहा कि बारां प्रदेश का सबसे गंदा शहर है । इसी तरह सीसवाली कस्बे के भी यही हालात है । कस्बे के लोगो ने मंत्री, सांसद, जिला कलक्टर, जिला प्रमुख, प्रधान, सरपंच को कई बार सफाई का मुद्दे से अवगत कराया मगर उसके बाद भी आज तक इसका समाधान नही हुआ । कस्बेवासियों ने बताया कि सरपंच ममता जैन के चुनाव घोषणा पत्र में कस्बे की सफाई व्यवस्था का प्रमुख मुद्दा था । उसके बाद भी अभी तक इस घोषणा पर अमल नही हुआ है । बरसात का मौसम नजदीक है । ऐसे में कस्बे की नालियां, बस स्टैंड का नाला, गली मोहल्ले, गन्दी से अटे पड़े है । ज्ञात रहे कि कस्बे में 25 वार्ड है । और सफाई कर्मचारी लम्बे समय से हड़ताल पर चल रहे है । मगर इस हड़ताल को खत्म करवाने का प्रयास अभी तक किसी ने भी नही किया है । सफाई कर्मचारी वेतन बढ़ोतरी की मांग को लेकर हड़ताल पर चल रहे है ।




Recent Comments