मढ़ौरा.स्थानीय प्रखंड के बहुआरा गाव स्थित स्मृति भवन में 25 फरवरी को स्वामी सहजानंद सरस्वती का जयंती समारोह मनायी जाएगी।इसको लेकर शुक्रवार को श्री स्वामी के जन्मदिन पर प्रखंड के शीलहौरी में आयोजन समिति ने बैठक कर कार्यक्रम की रूपरेखा तैयार किया।जिसमें निर्णय लिया गया कि ग्रामीण क्षेत्रों में मजदूर, किसान, शिक्षाविद,सामाजिक कार्यकर्ता आदि को उत्कृष्ट और प्रेरक कार्य करने के लिए 15 ब्यक्तियों को सम्मान किया जाएगा।बैठक के पूर्व स्वामी सहजानंद सरस्वती जी के तैल चित्र पर माल्यार्पण कर उपस्थित लोगों ने श्रधांजलि
अर्पित की।बैठक की अध्यक्षता कर रहे जेपी सेनानी शम्भू प्रसाद सिंह ने बताया कि आगामी 25 फरवरी के आयोजित जयंती समारोह के मुख्य अतिथि डॉ महाचंद्र प्रसाद सिंह और पूर्व मंत्री मिथिलेश कुमार सिंह होंगे।इस बैठक में मधुनाथ उपाध्याय, अनिल कुमार सिंह बजरंगी, विश्वनाथ राय, योगेंद्र प्रसाद, श्यामनंदन विद्रोही, प्रकाश सिंह, भागनारायन सिंह, रामनरेश पाण्डे, डॉ रामबाबू सिंह, यमुना राय समेत अन्य कई थे।