▶️गंगा स्नान करने जा रही बसों को हरी झंडी दिखाकर मंत्री ने किया रवाना
जमुई । (संजीव कुमार सिंह) :
जमुई प्रखंड के अमरथ पंचायत के संथू गांव में समाजसेवी पप्पू्वा मंडल द्वारा सोमवार को गंगा स्नान कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

सोमवार को कार्यक्रम का उद्घाटन बस को हरी झंडी मंत्री प्रेम कुमार, पूर्व मंत्री सम्राट चौधरी, पूर्व मंत्री दामोदर रावत, पूर्व जिला अध्यक्ष शिवशंकर चौधरी, लखीसराय जदयू जिलाध्यक्ष, समाजसेवी व जदयू नेता राकेश पासवान, सिंधु पासवान, जमुई प्रमुख, पवन कुमार सहित दर्जनों नेता व समाजसेवी ने हरी झंडी दिखाकर बस को रवाना किया मंत्री प्रेम कुमार ने अपने संबोधन में कहा कि यह काम काफी सराहनीय है ऐसी काम समाज में होनी चाहिए जब उन्हें इस कार्यक्रम के बारे में मालूम हुआ तो पहले तो उनको विश्वास ही नहीं हो रहा था कि बिहार में ऐसा भी कार्यक्रम होता है उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि यह एक अनोखा कार्यक्रम है धर्म के प्रति आस्था आज भी जीवित है पश्चिमी सभ्यता की आज हवा चल रही है उस इस सभ्यता में हमारे समाज के नौजवान आज भी अपने पौराणिक सविता को जगाए हुए हैं यही अनोखी बात है उन्होंने कहा इस काम के लिए मैं जितना भी कहूं उस शब्द मेरे पास कम है उन्होंने पप्पू मंडल के काम को काफी सराहना करते हुए कहा कि लोग तो अपने मां-बाप को भी गंगा स्नान नहीं कराते हैं और यह लड़का तो पूरे समाज ही नहीं पूरे विधानसभा के लोगों को गंगा स्नान करा रहा है गर्व व सराहनीय कार्य है । उन्होंने कहा कि छठ पर्व आस्था और स्वच्छता का पर्व है स्वच्छता से जुड़े रहने के कारण स्वच्छ भारत का सपना को साकार करने पर उन्होंने बल दिया उन्होंने आग्रह किया कि आपके चारों ओर स्वच्छ वातावरण रहेगा तो आप स्वस्थ रहेंगे और स्वस्थ रहने के लिए स्वच्छता काफी जरूरी है। आदमी जब स्वस्थ रहेगा जो आदमी को खेल, व्यवसाय, खेती आदि कामों में मन लगेगा। सरकार द्वारा हर घर में शौचालय तो बनाया गया है लेकिन शौचालय का सदुपयोग नहीं हो रहा है। आज भी लोग खेत में लोटा लेकर शौचालय जाते हैं। यत्र तत्र शौचालय करने से आप बीमार को निमंत्रण देते है। तरह तरह की बिमारी आपको परेशान करेगा। उन्होंने कहा कि भारत में कैंसर काफी मात्रा में फैल रहा है । इसका मूल कारण स्वच्छता है । बिहार में कैंसर रोगी की संख्या काफी बढ गयी है।कैंसर रोग काफी तेजी से अपना पाव पसार रही है। स्वच्छ रहने के लिए स्वच्छ रहना जरूरी है। उन्होंने जल संरक्षण पर फोकस करते हुए कहा कि जल संरक्षण जरूरी है। जल के बिना कोई भी व्यक्ति जी नहीं सकता है । जल का संरक्षण नहीं करते हैं तब मनुष्य, जीव-जंतुओं से लेकर संसार की हर प्राणी पर प्रभाव पड़ेगा। जल संचय पर सरकार का पूरा ध्यान दे रही है । जल जीवन हरियाली कार्यक्रम चल रहा है । हर गांव में जल संचय पर काम किया जाएगा । पोखरा, कुएं , नहर , छोटे-छोटे नदियों का जीर्णोद्धार किया जाएगा । बिहार में पेड़ पौधे लगाया जा रहा है और यह कार्यक्रम शुरू हो चुका है। जब तक 33% पौधों नहीं लगेगाो तब तक जल संरक्षण नहीं हो पाएगा । उन्होंने लोगों से आह्वान किया कि गंगा स्नान करने जा रहे सभी श्रद्धालुओं को उन्होंने आग्रह किया कि गंगा स्नान कर घर लौटने के बाद ने वे एक पौधे जरूर लगावें। वे एक पेड़ लगाते हैं तो जमुई विधान सभा क्षेत्र में बीस से पच्चीस हजार पेड़ एक दिन में लग जाएगा । उन्होंने कहा कि जितने भी सरकारी भवन है जल संचय का काम किया जाएगा । उन्होंने कहा कि पप्पू पश्चिमी सभ्यता को हटाकर अपनी सभ्यताा को ला रहा है यह एक बहुत ही महत्वपूर्ण कार्य है । धर्म के प्रति इतनी सजगता हमने आज तक कभी नहीं देखा जो पप्पू मंडल में देख रहा हूँ । पप्पू भाई मिसाल के रूप में समाज में उभर रहा है। इस जिला का शान बन चुका है । मंत्री सम्राट चौधरी दामोदर रावत ने पप्पू मंडल किस काम को काफी सराहना किया उन्होंने कहा बिहार में जमुई का नाम रोशन हो रहा है ऐसी कार्यक्रम बहुत कम देखा जाता है गंगा स्नान कार्यक्रम के व्यवस्थापक पप्पू मंडल ने बताया कि यह कार्यक्रम 5 वर्षों से लगातार करता आ रहा हूं पहले अपने पंचायत अमरथ के लोगों को गंगा स्नान करने के लिए ले जाया करता था। धीरे धीरे जिला परिषद क्षेत्र के लोगों को गंगा स्नान करने के लिए ले गया । फिर अब पूरे विधानसभा के लोगों को गंगा स्नान करने के लिए ले जा रहा हूं । हर साल की तरह इस साल भी गंगा स्नान कार्यक्रम रखा गया है। सभी लोगों को गंगा स्नान के बाद उन्हें सिमरिया घाट पर ही नाश्ता का प्रबंध रखा गया है । लखीसराय के कॉलेज मैदान में भोजन का प्रबंध है। साथ ही एंबुलेंस, डाक्टर, पानी आदि की व्यवस्थाएं साथ साथ चल रही है। उन्होंने कहा कि मुझे श्रद्धालुओं की सेवा करने का एक मुख्य उद्देश है कि समाज के बडे बुजुर्ग का आशीष मुझेें प्राप्त होतांती रहे तो मेरी जिन्दगी धन्य हो जाएगी। कार्यक्रम को सफल बनाने में अमरथ पंचायत के नौजवान जुटे हुए थे। अमरथ पंचायत में भक्ति की बयार बह रही थी । महिलाएं मां गंगा व छठी मैया के गीत गा रही थी। पप्पू मंडल की जय जय कार हो रहा था।