सीवान : होमगार्ड जवान की हत्या के खुलासे के लिए विशेष जांच दल गठित
#न्यूज़ इनपुट -परवेज़ अख्तर 
 सिवान :
होमगार्ड जवान वसींद्र दत्त पांडेय की हत्या के खुलासे के लिए एसपी सौरव कुमार शाह ने एसआइटी का गठन किया है। इसमें नगर इंस्पेक्टर सुबोध कुमार, हुसेनगंज के प्रभारी थानाध्यक्ष मनोज कुमार, मुफ्फसिल थाना प्रभारी अभिजीत कुमार तथा एसआइटी
 के मनोज साह को शामिल किया गया है। इस टीम को शीघ्र मामले का खुलासा कर अपराधियों को गिरफ्तार करने के निर्देश दिए गए हैं। ​एसपी ने बताया कि विशेष जांच दल के सदस्यों ने हर पहलू पर नजर रखते हुए अनुसंधान शुरू कर दिया है। जल्द ही अपराधियों की गिरफ्तारी की जाएगी।
बता दें कि जेल में तैनात होमगार्ड हुसेनगंज के मड़कन निवासी वसींद्र दत्त पांडेय की हत्या गत मंगलवार की शाम गोली मारकर की गई थी। घटना के समय वे साइकिल से जेल में ड्यूटी करने आ रहे थे।