सिवान :रामनवमी को लेकर नगर थाने में शांति समिति की बैठक
#रिपोर्ट -परवेज अख्तर /सिवान
सीवान:रामनवमी पर्व को लेकर नगर थाने में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई।शांति समिति की बैठक में शहर के जनप्रतिनिधियों व्यवसाइयों तथा समिति के सदस्यों की उपस्थिति में रामनवमी पर्व को धूमधाम से मनाने का निर्णय लिया गया।इंस्पेक्टर सुबोध कुमार ने कहा कि रामनवमी पर्व के मौके पर विधि व्यवस्था बनाए रखने के लिए शहर में कई मजिस्ट्रेट तैनात किए गए हैं।भारी मात्रा में सशस्त्र बलों की तैनाती की जाएगी।असामाजिक तत्वों पर नकेल कसने के लिए ड्रोन कैमरे से निगरानी कराई जाएगी ऑर्केस्ट्रा डीजे बजाने पर प्रशासन द्वारा पूरी तरह पाबंदी लगा दी गई है इसका उल्लंघन करनेवालों के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई कर उनका लाइसेंस रद्द कर दिया जाएगा।