सिवान :डीएम ने दारौंदा प्रखंड कार्यालय एवं आरटीपीएस का लिया जायजा 
#न्यूज़ इनपुट -परवेज़ अख्तर 
 दारौंदा 
जिला पदाधिकारी  सिवान महेंद्र कुमार निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार बुधवार को प्रखंड कार्यालय का निरीक्षण किये। जिला पदाधिकारी बुधवार की सुबह दस बजकर दस मिनट पर दारौंदा प्रखंड कार्यालय  पहुचते ही आरटीपीएस काउंटर पर लाइन में खड़ी महिलाओं की समस्याएं पूछी। महिलाओं ने कहा कि एक ही आवेदन जमा करने की खिड़की है। जो 10 बजे से 2 बजे तक खुली रहती है। रात से ही लाइन में खड़ा रहना पड़ता है। जिला पदाधिकारी ने कहा कि अब 2 काउंटर खुलेंगे। सुबह 8 बजे से शाम 3 बजे तक काउंटर खोलकर आवेदन लिया जाएगा। कही कोई समस्या आने पर संम्बधित पदाधिकारी से मिलकर निपटारा करें ।इसके बाद बीडीओ रीता कुमारी के कार्यालय में गए। निरीक्षण तिथि की सूचना पर प्रखंड, अंचल, स्वास्थ्य केन्द्र, सीडीपीओ कार्यालय  पूरी तरह तैयार था। परंतु डीएम आरटीपीएस और बीडीओ कार्यालय के अतिरिक्त कही नही गए। इसी दौरान पदाााधिकारियों को आवश्यक दिशानिर्देश दिया । डीएम के जाने के बाद पदाधिकारी व कर्मी राहत की सास लिए। जिला पदाधिकारी मात्र 15 मिनट दारौंदा ठहरे।और पुनः सिवान चले गए ।