सिवान : करंट लगने से महिला घायल

✍परवेज अख्तर/सिवान;
हसनपुरा (सिवान) : एमएच नगर थाने के उसरी खुर्द के गढ़ही टोला में रविवार की सुबह करंट लगने से एक महिला घायल हो गई जबकि
उसकी बकरी की मौत हो गई। घायल महिला सुरेंद्र साह की पत्नी मंजू देवी है। उसका इलाज निजी क्लीनिक में कराया गया। घटना के बारे में बताया जाता है कि मंजू देवी बकरी को लेकर जा रही थी, तभी बिजली के खंभे में करंट आने से उसकी बकरी की झुलस कर मौत हो गई।