जेपी विश्वविद्यालय के शैक्षणिक सत्र नियमित करने की मांग को लेकर भाजपा और एबीवीपी का शिष्टमंडल प्रभारी मंत्री से मिला

छपरा (सारण)
भारतीय जनता पार्टी और अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद का संयुक्त प्रतिनिधि मंडल भाजपा के पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष ब्रजेश सिंह रमण, भाजपा किसान मोर्चा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष शैलेन्द्र सेंगर और भाजपा जिलाध्यक्ष रमेश प्रसाद के नेतृत्व में सारण के प्रभारी मंत्री मंगल पांडेय से पटना में मिला। बुधवार को प्रतिनिधि मंडल ने विश्वविद्यालय के मौजूदा हालात से मंत्री जी को अवगत करवाया। परिषद के आशुतोष कुमार एवं विश्वविद्यालय छात्र संघ अध्यक्ष रजनीकांत सिंह ने बिन्दुवार सारी समस्याओं को मंत्री जी के सामने रखा।मंत्री जी ने तुरंत दूरभाष पर शिक्षा विभाग के प्रधान सचिव श्री आर. के. महाजन से सम्पर्क किया जिसके बाद उन्होंने 2 दिनों के भीतर सारी समस्याओं को दूर करने का आश्वासन दिया।श्री सेंगर ने जयप्रकाश विश्वविद्यालय छपरा में अध्ययनरत सत्र 2013- 15, 2014 -16 और 2015 -18 में 2 लाख से अधिक छात्रों के समय पर परीक्षा नहीं लेने और उनका रिजल्ट नहीं प्रकाशित करने का मामला मंत्री को बताया और कहा कि सारण प्रमंडल में जयप्रकाश विश्वविद्यालय में पढ़ने वाले छात्रों का भविष्य यूनिवर्सिटी ने बर्बाद कर दिया है । जिसके कारण आज छात्र आक्रोशित हैं और उनके अभिभावक विश्वविद्यालय से अत्यंत ही दुखी है। श्री रमण ने कहा कि विश्वविद्यालय प्रबंधन छात्रों के भविष्य के साथ खिलवाड़ कर रहा है । सरकार को चाहिए की महामहिम राज्यपाल से वार्ता कर इस मामले का अविलंब समाधान ढूंढा जाए । जिलाध्यक्ष श्री प्रसाद ने कहा कि किसी छात्र का किसी भी कीमत पर वर्ष बर्बाद नहीं होना चाहिए ।प्रतिनिधि मंडल में भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष अशोक कुमार सिंह, महामंत्री रंजीत कुमार सिंह, महामंत्री धर्मेन्द्र कुमार सिंह, उपाध्यक्ष अजीत राय, जय प्रकाश विश्वविद्यालय छात्र संघ के अध्यक्ष रजनीकांत सिंह, परिषद के विश्वविद्यालय प्रमुख आशुतोष कुमार, जिला संयोजक रवि पांडेय आदि थे।




Recent Comments