सारण : भिखारी ठाकुर रंगमंच शताब्दी समारोह
#कुतुबपुर मे कलाकारों ने बिखेरा जलवा -:
#दिग्विजय सिंह बबलू

डोरीगंज-:
“””””””””””
लोक कवि स्व भिखारी ठाकुर के जन्मस्थली सदर प्रखण्ड के कुतुबपुर गाँव स्थित भिखारी आश्रम मे भारत सरकार की संस्कृति मंत्रालय की स्वायत्त संस्थान संगीत नाट्य अकादमी नई दिल्ली , जिला प्रसासन एवं भिखारी ठाकुर रंगमंडल प्रशिक्षण एवं शोध केन्द्र , छपरा के तत्वावधान मे भिखारी ठाकुर रंगमंच शताब्दी समारोह के अवसर पर कलाकारों ने भिखारी ठाकुर द्वारा रचित गीत एवं नाटक की प्रस्तुति कर श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया ।
कार्यक्रम का उदघाटन संयुक्त रुप से दीप प्रज्वलित कर एम एल सी वीरेन्द्र नारायण यादव , सदर एस डी ओ चेतनारायण राय , संगीत नाट्य अकादमी नई दिल्ली के सचिव डॉ सुमन कुमार ने किया ।
उदघाटन के बाद अपने संबोधन मे वीरेन्द्र नारायण यादव ने कहा कि भिखारी ठाकुर जी की हरेक रचना समाज को एक सीख देती है । उन्होंने अपनी सभी रचनाओं मे समाज के कुरीतियों को उजागर किया है एवं साथ ही उस पर चोट भी की है । उनकी सभी गीत एवं नाटक समाज के उत्थान के लिए प्रेरित करती है ।
इस अवसर पर सदर एस डी ओ ने स्व भिखारी ठाकुर के परम शिष्य रामचन्द्र माँझी एवं लखीचन्द माँझी को अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया ।
वही भिखारी आश्रम के सचिव रामदास राही एवं स्व ठाकुर के प्रपौत्र राकेश ठाकुर एवं सुशील ठाकुर ने नाट्य अकादमी नई दिल्ली के सचिव डॉ सुमन कुमार को सम्मानित किया ।
कार्यक्रम की शुरुआत लखीचन्द माँझी ने मंगलाचरण से किया । उसके बाद रामचन्द्र माँझी के द्वारा नेटुआ नाच की प्रस्तुति की गयी । चन्द्रमा राम ने कठघोरवा नृत्य प्रस्तुत किया गया वही पटना से आयी लोक कलाकार डॉ नीतु कुमारी ने लोकगीत गाया ।
उसके बाद स्व भिखारी ठाकुर की प्रसिद्ध नाटक गबरघिचोर की प्रस्तुति फैक्ट आर्ट एवं कल्चरल सोसायटी बेगुसराय के द्वारा निदेशक प्रवीण कुमार गुंजन के नेतृत्व मे प्रस्तुत किया गया ।
इस अवसर पर मुख्य रुप से पुर्व मुखिया सतेन्द्र सिंह , वेद प्रकाश ठाकुर , मुनेश्वर ठाकुर , रामविनोद राय शिक्षक सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित थे ।




Recent Comments