
सारण :परसा में शॉर्ट सर्किट से लगी आग
परसा-नगर पंचायत के चेतन परसा गाँव में बिजली के सर्वसर्किट से हुई अगलगी की घटना में 25 सौ नगद समेत हजारो रूपये की सामान के साथ तिन झोपड़ीनुमा घर जल गया।अगलगी की घटना को देख स्थानीय ग्रामीणों द्वारा पम्प सेट से आग पर काबू पाने का अथक प्रयास किया गया।लेकिन हवा तेज होने से ग्रामीण आग पर काबू पाते तब तक सब कुछ जलकर नष्ट हो गया।अगलगी में मैनेजर राय की चारपाई बक्सा कपड़ा नगद बिरेन्द्र राय का कपड़ा 25 सौ नगद जेवर साईकिल सुरेश राय का खाट दरवाजा आदि समेत हजारो रूपये की सम्पति जलकर नष्ट हो गया।घटना की सूचना पर थानाध्यक्ष सुरेश कुमार पहुँच घटना की जनकारी लिया।वही पीड़ित द्वारा घटना की सुचना सीओ को दिया गया।घटना के सम्बन्ध में बताया जाता है कि दोपहर में बिजली की सर्वसर्किट से अचानक आग लग गया।और देखते देखते में तिन घर जलकर राख हो गया।




Recent Comments