सारण :ट्रक-कार की टक्कर में तीन लोग घायल
——
विकास कु की रिपोर्ट 
—–
नगरा(सारण)
नगरा चौक के समीप शुक्रवार को सुबह ट्रक व कार की टक्कर में कार सवार तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। तीनों घायलों को उपचार के लिए  प्राथमिकी स्वास्थ्य केंद्र में लाया गया, जहां पर प्राथमिक उपचार के बाद सदर अस्पताल में रेफर कर दिया गया है। पुलिस ने ट्रक को जप्त कर लिया। जबकि ट्रक चालक मौके से फरार होने में सफल हो गया है। ट्रक छपरा से मशरख की तरफ आ रहा था जैसे ही यह नगरा चौक पहुचा, तो ट्रक का चालक अपने वाहन से संतुलन खो बैठा और ट्रक सामने से आ रही कार के साथ जबरदस्त टक्कर हो गई। इस हादसे में कार चालक सनोज कुमार, बाजार भिट्टी निवासी धर्मेन्द्र कुमार व राजु कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा इतना जोरदार था कि कार के परचखे उड़ गए। आसपास के लोगों ने उसी समय बचाव कार्य शुरू करके किसी तरह से घायलों को कार से निकाल कर प्राथमिकी स्वास्थ्य केंद्र भर्ती कराया। घटना में बताया जाता है कि दूल्हा के कार छपरा जक्शन पर लड़के रिस्तेदार को रिसीव कर बाजार भिट्टी छोर कर पुनः बरात में जा रहा था। तब तक यह घटना हुआ। समाचार प्रेषण तक प्राथमिकी दर्ज नही हुआ था।