
गड़खा (सारण)। होली कॉन्वेंट रेजिडेंशियल पब्लिक स्कूल, अख्तियारपुर गड़खा में भारत स्काउट और गाइड के तत्वावधान में प्रथम एवं द्वितीय सोपान प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ हुआ। यह आयोजन जिला कार्यक्रम पदाधिकारी (समग्र शिक्षा), सारण के पत्र के आलोक में किया जा रहा है।
शिविर का मुख्य फोकस स्काउटिंग के माध्यम से विद्यार्थियों में अनुशासन, सेवा भावना और आत्मनिर्भरता को मजबूत करना है। प्रशिक्षण के दौरान छात्र-छात्राओं को स्काउटिंग के मूल सिद्धांतों के साथ प्राथमिक चिकित्सा, गांठ एवं बंधन, मार्च पास्ट तथा विभिन्न व्यावहारिक गतिविधियों का अभ्यास कराया जाएगा। इसका उद्देश्य बच्चों में नेतृत्व क्षमता, सामाजिक दायित्व और राष्ट्रसेवा की भावना विकसित करना है।
कार्यक्रम के सफल संचालन में विद्यालय के डायरेक्टर प्रमोद कुमार और प्राचार्य रंजीत सिंह की अहम भूमिका है। वहीं नोडल शिक्षक तनु कुमारी, छठी लाल साह, रौशन कुमार और सचिन कुमार प्रशिक्षण कार्यों में सक्रिय सहयोग दे रहे हैं।
विद्यालय प्रबंधन के अनुसार, भारत स्काउट और गाइड का यह प्रशिक्षण विद्यार्थियों के चरित्र निर्माण, अनुशासन और सर्वांगीण व्यक्तित्व विकास को नई दिशा देगा।





Recent Comments