पानापुर (सारण)।पानापुर बाजार स्थित दुर्गा मंदिर के समीप शनिवार की शाम स्कूल बस की चपेट में आकर बाइक सवार महिला की मौत हो गयी. मृत महिला पीपरा गांव निवासी रामचंद्र सिंह की 55 वर्षीया पत्नी कलावती देवी बतायी जाती हैं.  हादसे के तुरंत बाद आरोपी बस चालक वाहन को मौके पर ही छोड़कर फरार हो गया.घटना के संबंध में बताया जाता हैं कि मृतका अपने पुत्र बिट्टू कुमार सिंह के साथ तरैया से  बाइक से अपने घर लौट रही थीं. इसी दौरान तरैया रामकोला स्थित शिव एकेडमी की बस बच्चों को घर छोड़कर  वापस लौट रही थीं. इस दौरान दुर्गा मंदिर के समीप  मृतका बाइक से गिरकर बस की चपेट में आ गयी. घटना के बाद उसे सीएचसी पानापुर लें जाया गया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया.घटना के बाद चालक बस छोड़कर मौके से फरार हो गया.
दुर्घटना के बाद घटनास्थल पर राहगीरों की भारी भीड़ जमा हो गई, जिससे कुछ देर के लिए यातायात भी बाधित रहा. सूचना मिलने के बाद स्थानीय थाने की पुलिस मौके पर पहुंची एवं बस कों हटवाकर यातायात बहाल कराया. वही पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए छपरा भेजने की कार्रवाई में जुटी हैं. ग्रामीणों ने बताया कि पानापुर बाजार अतिक्रमण का शिकार हैं. इसी कारण आये दिन राहगीरों कों परेशानी का सामना करना पड़ रहा हैं.