इसुआपुर। स्थानीय पुलिस ने शराब के मामले में सोमवार को दो व्यक्तियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। जिसमें अगौथर नंदा गांव के बलुआपर निवासी अनिल राय को पुरसौली गांव से गिरफ्तार किया गया। वे अपने संबंधी के यहां आए थे। जहां दारू पीकर हल्ला कर रहे थे। वहीं पूर्व से शराब कांड में फरार चल रहे धामा परसा गांव के सरोज महतो को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया।