
मांझी(सारण)। गुरुवार को मांझी के थानाध्यक्ष ओम प्रकाश चौहान के नेतृत्व में वाहन संचालकों को यातायात नियमो का पाठ पढ़ाया गया। बगैर हेलमेट यात्रा करने वालों को मांझी पुलिस ने गुलाब का फूल देकर यातायात नियमो का पाठ पढ़ाया। वाहन चलते समय मोबाइल का प्रयोग नही करने सीट बेल्ट लगाकर चलने तथा बाइक पर बिना हेलमेट यात्रा नही करने की लोगो से अपील की। इस दौरान कई जनप्रतिनिधि भी बिना हेलमेट के बाइक चलाते मिले। उनसे हेलमेट पहनने तथा लोगों को हेलमेट पहने के प्रति जागरूक करने के लिए मांझी पुलिस ने अपील की। इस दौरान शिवनाथ राम सुधीर कुमार गयूर अली असद के अलावा बड़ी संख्या में पुलिस कर्मी मौजूद थे।




Recent Comments