
मढौरा। शनिवार को कोरोना जांच में सात लोग पॉजिटिव पाए गए।जबकि शुक्रवार की जांच में दसलोगों की कोरोना जांच पॉजिटिव मिली थी।इस संबंध में स्थानीय हेल्थ मैनेजर सुशील कुमार गौतम ने बताया कि इधर दो दिनों की जांच में क्रमशः दस और सात लोगों की कोरोना पॉजिटिव जांच रिपोर्ट मिलने से एक्टिव केस की संख्या डेढ़ दर्जन हो गई है।आपको बता दें इस बार कोरोना को लेकर चर्चा तो है लेकिन सरकार के गाइडलाइंस में सख्ती नहीं करने से लोगों में लापरवाही देखी जा रही है।जबकि लगातार कोरोना पॉजिटिव लोगों की हालत खराब होने की वजह से प्रदेश मुख्यालय पटना में अस्पतालों में पहुंचने वाले रोगियों की इजाफा से बेड और ऑक्सीजन की कमी बताई जा रही है।वही केवल सारण जिले में कोरोना पॉजिटिव लोगों की मौत का आंकड़ा आठ हो गई है।इसको लेकर शुक्रवार को जिले में कोरोना की मॉनिटरिंग के लिए डीएम ने छह कोषांगों का गठन किया है और अधिकारियों को कहा है कि आपसी समन्वय स्थापित कर कार्यो की निपटारा करे।




Recent Comments