मौर्या एक्सप्रेस के बॉगी में घुस गई पटरी, एक यात्री की मौत
सेंट्रल डेस्क, दैनिक खोज खबर
हटिया से चलकर गोरखपुर जानेवाली 15027 अप मौर्या एक्सप्रेस में एक रेल की पटरी घुस जाने के कारण एक रेल यात्री की मौत हो गयी है। मौर्या एक्सप्रेस ट्रेन में यह हादसा आज तड़के सुबह तीन बजे हुआ है।

इस घटना के बारे में मिली जानकारी के अनुसार किउल स्टेशन के आउटर सिंग्नल के निकट पाया संख्या 418-17 के निकट ट्रेन की बॉगी में एक 10 फ़ीट लंबी पटरी अचानक से घुस गई। पटरी के बॉगी में।घुसने के कारण खिडकी के निकट बैठे एक रेल यात्री की मौत हो गयी है जबकि 2 रेल यात्री गंभीर रुप से घायल हुवे हैं।

मृत रेलयात्री की पहचान उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ निवासी मुन्नी लाल सेठ के पुत्र मंगल सेठ के रूप में कई गयी है।
इस हादसे के बाद रेल यात्रियों ने ट्रेन के किउल स्टेशन पहुँचने पर हंगामा किया।
इस हादसे के कारण आंशिक रूप से ट्रेनो का परिचालन बाधित हुआ है।
डीआरएम ने किउल स्टेशन पर पहुचकर मामले की जांच पड़ताल की है।