सारण :जयगुरूदेव के गाड़ी से पकड़ा गया अवैध शराब
—-
राजू सिंह की रिपोर्ट
—-
बनियापुर (सारण)
थाना क्षेत्र के पुछरी-हर्षपुरा सड़क से जयगुरूदेव लिखी एक गाड़ी से पुलिस ने 239 लीटर अंग्रेजी शराब बरामद किया है। तथा गाड़ी जप्त कर चालक को भी गिरफ्तार कर लिया गया है। जिस गिरफ्तार चालको को जेल भेजा जाएगा। लेकिन धंधेबाज भागने में सफल रहा है।
जिसके संबंध में बताया जाता है कि बीती रात जयगुरुदेव लिखी एक कमांडर गाड़ी से अंग्रेजी शराब लाई जा रही थी। जिसकी गुप्त सूचना स्थानीय पुलिस को मिल गई। जहां गस्ती पर तैनात एएसआई पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच कर गाड़ी को जप्त कर लिया। जिसकी तलाशी ली गई तो उक्त गाड़ी में अंग्रेजी शराब आरएस व राॅयल स्टेज की 27 कार्टून यनी 239 लीटर माल छुपा कर ले जाया जा रहा था। जिस गाड़ी को पुलिस ने जप्त कर लिया। तथा गाड़ी चलक पुछरी निवासी बबन राय को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया जहां से धंधेबाज भागने में कामयाब हो गया। लेकिन चालक के निशान देही पर पुलिस ने धंधेबाज की पहचान कर धंधेबाज के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है। वही गुप्त सूचना के आधार पर नगडीहां गांव से पुलिस ने छापामारी कर 55 लीटर महुआ मिठा शराब के साथ स्थानीय धंधेबाज निर्मल राम को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।




Recent Comments