मशरक मेंं NSUI ने दिखाया दम, भारत बंद का दिखा असर

मशरक (सारण) : भारत बंद को मशरक प्रखंड में कांग्रेस और NSUI के कार्यकर्ताओं ने मिलकर असरदार बनाया।जैसे की मालूम हो की 10 सितंबर को कांग्रेस व अन्य विपक्षी पार्टीयों के द्वारा पेट्रोल ,डीजल ,रसोई गैस के बढ़ते दाम ,महंगाई,राफेल घोटाले के सिलसिले में भारत मे बन्दी का एलान किया गया था ।

इस बन्दी में कांग्रेस के कार्यकर्ताओ समेत अन्य विपक्षियों पार्टीयों का पूरा दमखम से बन्दी को असरदार कराया।मशरक में बन्दी का नेतृत्व कांग्रेस के जिलाउपाध्यक्ष शैलेश कुमार सिंह के द्वारा किया गया।

मशरक प्रखंड अध्यक्ष रविन्द्र सिंह, लालबाबू सिंह,नंदलाल तिवारी,मदन कुमार,प्रमोद ठाकुर,NSUI के नगर अध्यक्ष सलमान अख्तर ,पानापुर NSUI के प्रखंड अध्यक्ष रोहित कुमार महतो ,तरैया NSUI के प्रखंड अध्यक्ष मुन्ना कुमार राम,NSUI के सदस्य नितेश सिंह,मदन सिंह, जीउत कुमार,अभिषेक कुमार ,धनंजय कुमार महतो,संतोष यादव,सुनील यादव,पंकज यादव,झुनू सिंह,नितेश कुमार यादव समेत अन्य दर्जनों थे।




Recent Comments