मढ़ौरा में गणतंत्र दिवस समारोह की तैयारियों को लेकर एसडीओ ने की बैठक

राजकीय सामारोह कार्यक्रम की रूपरेखा एवं स्थल का हुआ चयन

दैनिक खोज खबर.मढ़ौरा(सारण)। गणतंत्र दिवस समारोह की तैयारियों को लेकर अनुमंडल कार्यालय पर एक बैठक हुई। एसडीओ डॉ. प्रेरणा सिंह की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में अधिकारियों एवं गणमान्य लोगों के सुझाव एवं प्रस्ताव पर चर्चा की गई। एसडीओ डॉ प्रेरणा सिंह ने प्राप्त सुझाव एवं प्रस्ताव के बाद विभिन्न सरकारी व गैरसरकारी संस्थाओं के लगभग एक दर्जन झांकी एवं परेड के कार्यक्रम में शामिल किया। वहीं संबंधित विभागों से जुड़े अधिकारियों एवं विद्यालय प्रभारियों को कार्यक्रम को समारोह पूर्वक प्रस्तुत करने को लेकर निर्देशित किया।

इस बार फिर से शुरू होगा राजकीय सामारोह :

बैठक में करोना के समय से ही स्थगित रखे गए कई कार्यक्रमों को शामिल करने का निर्णय लिया गया। राजकीय सामारोह के कार्यक्रम को धूमधाम से मनाने के निर्णय के साथ थाना के पीछे प्रस्तावित स्टेडियम स्थल व चीनी मिल हाता मैदान में कार्यक्रम स्थल के लिए चयनित किया गया। राजकीय समारोह में विभिन्न प्रकार की झांकियां और परेड की टुकड़ियां शामिल होगी। इसके लिए अलग से पुलिस अधिकारियो एवं विद्यालय प्रभारियों को इसकी पूर्व से तैयारी और प्रस्तुत के लिए निर्देशित किय। वहीं एसडीओ के नेतृत्व में एक कमिटी बनाई गई, जिसमें खेल, कला, विज्ञान आदी क्षेत्रों में विशिष्टता प्राप्त वाले व्यक्तियों का चयन कर प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित करने का निर्णय लिया गया।

साफ- सफाई मे लिए नपं को दिया गया जिम्मा :

राजकीय समारोह के कार्यक्रम स्थल की साफ सफाई एवं रंग रोगन की जिम्मेवारी नपं प्रशासन को दी गई। बैठक में शामिल नपं के कार्यपालक पदाधिकारी बिरेंद्र मोहन को एसडीओ डॉ प्रेरणा सिंह ने कई जरुरी निर्देश दिए। जिसमें विशेष रूप से झंडोतोलन के लिए उपयोग में लाए जानें वाले सामग्री की गुणवत्ता को पूर्व में पड़ताल के लिए निर्देशित किया गया। बैठक में प्रखंड कांग्रेस के अध्यक्ष लालबाबू गिरि ने शहीद स्मारक स्थल की साफ सफाई एवं रंग रोगन में शिथिलता बरतने की शिकायत किया। इस पर एसडीएम और जिला परिषद् की पूर्व अध्यक्षा मीना अरुण ने नपं ईओ को संज्ञान में देकर इसे ससमय पूरा कराने को कहा।
बैठक में नपं मुख्य पार्षद रूबी सिंह, कला संस्कृति व युवा विभाग के मंत्री जितेन्द्र कुमार राय के स्थानीय प्रतिनिधि अनिल कुमार सिंह, जिप सदस्य मीणा अरूण, मढ़ौरा बीडीओ सुधीर कुमार, मढ़ौरा एसएचओ बीपी आलोक, प्रभारी सीओ तरूण कुमार रंजन, रेफरल अस्पताल प्रभारी डा. आरएन तिवारी, रेफरल अस्पताल प्रबंधक आफरीन सेराज, मढ़ौरा बीइओ मदन मोहन साह, सामाजिक कार्यकर्ता शिव कुमार गुप्ता, कांग्रेस के लाल बाबू गिरि, एचएम संजय कुमार साह, शिक्षक प्रमोद सिंह, गजेन्द्र शर्मा, अधिवक्ता राजेश सिंह, खेल व शारीरिक प्रशिक्षक नयनमणी कुमार, राजेश प्रजापति, सामाजिक कार्यकर्ता शिव कुमार गुप्ता समेत दर्जनों लोग उपस्थित थे।