बेतिया – *रक्सौल-नरकटियागंज रेलखंड पर परिचालन शुरू
न्यूज इनपुट विजय कुमार शर्मा प,च,बिहार:–
मोतिहारी । रक्सौल-नरकटियागंज आमान-परिवर्तन रेलखंड का लोकार्पण तथा इस रेलखंड पर ट्रेन परिचालन का शुभारंभ रविवार को रेलमंत्री पीयुष गोयल ने पटना के गांधी मैदान से वीडियो कांफ्रें¨सग के माध्यम से दोपहर के 01:10 मिनट पर हरी झंडी दिखाकर पहली सवारी गाड़ी को रवाना किया। ट्रेन खुलते ही प्लेटफॉर्म पर मौजूद व बोगियों में बैठे लोगों ने भारत माता की जय व वंदे मातरम की जयकार करने लगे। परिचालन को लेकर रक्सौल स्टेशन पर एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। जहां पश्चिमी चंपारण के सांसद डॉ. संजय जायसवाल व वाल्मीकि नगर सांसद सतीशचंद्र दूबे मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद थे। इनलोगों ने संयुक्त रूप से सवारी गाड़ी के लोको पायलट पीसी बादल, उपचालक सतीश कुमार व गार्ड विकास सर्राफ को लाल व हरी झंडी देकर बेहतर ट्रेन परिचालन की शुभकामना दी। कार्यक्रम का संचालन डीआरएम आरके जैन व धन्यवाद ज्ञापन मुखिया संघ के अध्यक्ष अजय पटेल ने किया। कार्यक्रम के पूर्व डीआरएम ने दोनों सांसदों व उपस्थिति अतिथियों को शॉल व मधुबनी पें¨टग देकर स्वागत किया। सांसदों ने कहा कि हम दोनों मिलकर चंपारण का विकास करेंगे। दोनों के संसदीय क्षेत्रों में हुए कार्यों व प्रस्तावित योजनाओं के बारे मे लोगों को बताया। चारों ओर रेलवे लाइनों का जाल बिछाया जा रहा है। मीटर गेज को ब्रॉड गेज में परिवर्तित किया रहा है। आज देश के किसी भी कोने में रेलवे लाइन की आधारशिला वाली नैरो गेज की लाइन नहीं है। जल्द ही सुगौली से रक्सौल तक विद्युतीकरण का कार्य पूरा होने वाला है। इस कार्य के पूर्ण हो जाने के बाद रक्सौल-सीतामढ़ी रेलखंड पर विद्युतीकरण का कार्य होगा। ट्रेन परिचालन को लेकर लोगों में खुशी का माहौल था। हजारों की संख्या में लोग स्टेशन पहुंचे थे।