पानापुर(सारण)एसडीओ मढ़ौरा योगेंद्र कुमार शुक्रवार की संध्या पानापुर पहुँचे एवं शनिवार से होनेवाले नामांकन की तैयारियों का जायजा लिया । उन्होंने प्रखंड निर्वाची पदाधिकारी सह बीडीओ राकेश रौशन के अलावे सहायक निर्वाची पदाधिकारियों एवं विभिन्न कोषांगों के प्रतिनियुक्त पदाधिकारियों के साथ बैठक कर उन्हें आवश्यक दिशानिर्देश दिया । उन्होंने कहा कि प्रशासन की पहली प्राथमिकता है कि पंचायत चुनाव शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष तरीके से संपादित हो । उन्होंने अभ्यर्थियों के लिए बनाये गये हेल्प डेस्क पर प्रतिनियुक्त कर्मियों को आवेदन प्रपत्रों की जांच के बारे में बिंदुवार जानकारी दी । उन्होंने कहा कि अभ्यर्थियों के आवेदन प्रपत्रों में जो भी त्रुटियां होंगी उन्हें सुधार करने की पहल कर्मी करेंगे ।  इस मौके पर बीडीओ राकेश रौशन ,सीओ रणधीर प्रसाद ,बीसीओ पंकज कुमार सहित अन्य उपस्थित थे ।