बेतिया – गौनाहा:– *लगातार चार दिनो से पुलिस कर रही कैंप*

न्यूज इनपुट रामायण कुमार गौनाहा पं.चम्पारण बिहार :-
*पश्चिमी चम्पारण गौनाहा* थाना क्षेत्र के परसा मदरसा व मस्जिद के पास लगातार चार दिनों से पुलिस की एक टीम लगातार कैंप किये हुऐ हैं । दोनो पक्षो में फिर से उक्त विवाद का पुनरावृत्ति न हो जिसके लिए पुलिस कप्तान के द्वारा एक पुलिस अधिकारी के साथ सात जवानों की एक टीम को उक्त स्थल पर तैनात कर दिया गया हैं ताकि फिरसे कोई विवाद उत्पन्न ना हो ।
विदित हो कि दिनांक 17 मई 2018 को श्यामबिहारी राम के पुत्र सोहन राम के बरात निकलते समय देर शाम बाजा बजाने को लेकर दो समुदायों के बीच उत्पन्न विवाद के कारण हुई मारपीट में पांच लोग गंभीर रुप से जख्मी हो गये थे । दोनों तरफ से हुई हिंसक झड़प के कारण गौनाहा, सहोदरा, मटीयरीया, मानपुर व शिकारपुर थानाध्यक्ष को दल बल के साथ उक्त स्थल पर कैंप करना पड़ा था । गंभीर रुप से जख्मी एक पक्ष के लतीफ अंसारी, अब्दुल्लाह मियां तथा मुस्लिम मियां को अनुमंडल अस्पताल नरकटियागंज रेफर किया गया था । वहीं दूसरे पक्ष के गंभीर रूप से घायल उपेंद्र कुमार यादव, तथा दिनेश यादव को भी अनुमंडल अस्पताल नरकटियागंज डॉक्टर कमरूलजामा द्वारा रेफर किया गया था जहां से इलाज के बाद उन पांचो व्यक्तियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया था ।
पुर्व में घटी घटना की पुनरावृति न हो इसके लिए स्थल पर चार दिनों से लगातार पुलिस कैंप कर रही हैं ।
इस संबंध में पुछे जाने पर थानाध्यक्ष रामायोध्या पासवान ने बताया कि अगले आदेश तक स्थल पर पुलिस कैंप करती रहेंगी ।