बिल विपत्र समय से नहीं जमा करने पर कटेगा कनेक्शन

रिपोर्ट : परवेज अख्तर/सिवान,

महाराजगंज (सिवान) :
महाराजगंज क्षेत्र में बिजली के बकाया राशि को शीघ्र जमा करें वरना विभाग द्बारा तुरंत कनेक्शन काट दिया जाएगा। इस संबंध में कनीय विद्यत

अभियंता नीरज कुमार ने कहा है कि विभाग द्वारा उपभोक्ताओं को पर्याप्त बिजली की

आपूर्ति की जा रही है। बिल विपत्र की राशि भी समय से जमा करें।

उन्होंने कहा कि इसमें किसी प्रकार की कोताही बरती गई तो विभाग तुरंत

कनेक्शन काट दिया जाएगा। कनेक्शन काटने के बावजूद यदि कोई

उपभोक्ता चोरी छिपे बिजली जलाता है तो उस पर तुरंत प्राथमिकी दर्ज की जाएगी।