विजय कुमार शर्मा बगहा प,च,बिहार

राo उo मo सह माo विo पचरूखा बगहा 2 में ‘बिहार पृथ्वी दिवस’ पर विद्यालय के शिक्षक एवं विद्यार्थियों सहित विद्यालय परिवार ने पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया। विद्यालय में संचालित ‘एक पृथ्वी’ वाल्मीकि पर्यावरण की पोटली के प्रभारी शिक्षक सुनिल कुमार ने बिहार पृथ्वी दिवस के अवसर पर 11 सूत्री संकल्प के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया जिसे बाद में विद्यालय परिवार ने एक स्वर में संकल्प को दुहराया। शिक्षक सुनिल कुमार ने कहा कि आज के वर्तमान समय में अनियंत्रित आबादी, जनसंख्या वृद्धि, वृक्षों की कटाई आदि से पर्यावरण पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है जिससे पृथ्वी एवं जीवों पर
गहरा प्रभाव पड़ रहा है। हम सभी को पर्यावरण संरक्षण की दिशा में अग्रसर होना चाहिए तभी हमारी पृथ्वी भी सुरक्षित संरक्षित रहेगी।
विद्यालय के प्रधानाध्यापक उमेश प्रसाद साह ने बताया कि हमें अपने जीवनशैली में अनुकूल परिवर्तन करना चाहिए जिससे पर्यावरण को बढ़ावा मिले। बच्चों ने पर्यावरण संरक्षण हेतु 11 सूत्री संकल्प को आत्मसात करने का प्रण लिया। मौके पर प्रधानाध्यापक उमेश प्रसाद साह, धर्मेंद्र भारती, सुनिल कुमार, अभिमन्यु कुमार, शशि कुमारी, नरेंद्र पाण्डेय, शक्ति प्रकाश, बच्चे, रसोइया, वन विभाग की ओर से मदनपुर रेंज के वनकर्मी राकेश बीन एवं महेश यादव एवं अन्य उपस्थित रहे।