पुलिस का भय दिखाकर चोर बकरी और खस्सी चुराकर फरार

तरैया(सारण)।

थाना क्षेत्र के खराटी नहर के पश्चिम गांव से 05 दिसम्बर को रात्रि में पुलिस का भय दिखाकर चोरो ने दो बकरी और दो खस्सी चुराकर फरार हो गए।जिसको लेकर धर्मनाथ महतो ने थाने में एक लिखित शिकायत प्रतिवेदन दिया है।जिसमे कहा गया है कि रविवार के रात्रि में अपने घर पर सोया था कि पिकअप गाड़ी से चार पांच की संख्या में कुछ अज्ञात व्यक्ति आए और मेरे पलानी में बंधे दो बकरी व दो खस्सी लाद लिए और बोले कि विनोद कौन है,दारू बेचता है।हम पुलिस वाले है और दारू पकड़ने आए है।पुलिस के डर से हम कुछ नही बोले और डरे सहमे रह गए।वे लोग पिकअप लेकर नहर के रास्ते भाग गए।पिकअप जाने के बाद हमलोग पड़ोस के लोगो को जगाये और फुसनुमा पलानी में देखे तो मेरे दो बकरी और खस्सी गायब थे।इसके पहले भी मेरे गाँव मे बकरी चोरी के घटना घटित हो चुकी है।