पिपराकोठी प्रखण्ड में जिलाधिकारी ने कोविड टीकाकरण के बारे में डोर टू डोर जाकर लोगों से जानकारी ली

-शत प्रतिशत कोविड टीकाकरण होने पर डीएम ने किया पिपराकोठी प्रखंड का भ्रमण 

  • शत प्रतिशत टीकाकरण कराए जाने पर पंचायत की जनता व जनप्रतिनिधियों को दिया धन्यवाद 

मोतिहारी 06 जुलाई।
जिलाधिकारी शीर्षत कपिल अशोक ने पिपराकोठी प्रखंड में वैक्सीनेशन कार्य पूर्ण होने पर पंडितपुर पंचायत में डोर टू डोर जाकर लोगो से कोविड 19 टीकाकरण की जानकारी प्राप्त की। उन्होंने घर घर जाकर लोगों से पूछा कोविड19 वैक्सिनेशन हुआ हैं या नहीं ? इसके बारे में उन्होंने जानकारी प्राप्त की।

  • लोगों ने कहा हमने वैक्सीन ली है:
    प्रखंड के पंडितपुर पंचायत समेत कई गॉंवों का दौरा किया । भ्रमण के दौरान कोविड 19 टीकाकरण के बारे में डोर टू डोर जाकर लोगों से मुलाकात कर जानकारी ली। मौके पर उपस्थित लोगों ने कहा कि हम लोगों ने वैक्सीन ले ली है। हमसभी को कोविड19 वैक्सीन लेने में कोई परेशानी नहीं हुई । लोगों ने बताया कि हमारे प्रखण्ड को बिहार का शत प्रतिशत टीकाकरण कराने वाला दूसरा प्रखण्ड घोषित किए जाने पर बहुत खुशी है । जिलाधिकारी ने भी ग्रामीणों के प्रति एवं जनप्रतिनिधियों , स्वास्थ्य कर्मियों , अधिकारियों के प्रति आभार प्रकट किया। उन्होंने कहा कि शत प्रतिशत टीकाकरण में मुखिया, वार्ड प्रतिनिधि, ग्राम पंचायतों, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं, जीविका दीदियों, आशा , डीलर व प्रखण्ड स्तर,अनुमंडल पदाधिकारी सभी का अहम योगदान रहा है। उन्होंने कहा कि इस विकट परिस्थिति में भी आप लोगों ने एक साहस का कार्य करते हुए संपूर्ण टीकाकरण कराया। जिलाधिकारी ने कहा कि कोरोना के तीसरे लहर से लड़ने का सबसे महत्वपूर्ण हथियार है कोविड19 टीकाकरण। अब मुझे लगता है टीकाकरण के कारण ग्रामीण अब सुरक्षित हो रहे हैं। 
  • जागरूकता के साथ लोगों से सम्पर्क कर हो रहा है टीकाकरण :
    जिलाधिकारी ने कहा जागरूकता द्वारा लोगों से सम्पर्क कर टीकाकरण हो रहा है। ताकि लोग कोविड 19 का टीका लगवा के खुद के साथ अपने परिवार समाज को सुरक्षित रख सकें। आंगनबाड़ी केंद्रों, सरकारी स्कूलों, व स्वास्थ्य केंद्रों पर मास्क, सैनिटाइजर के साथ कोरोना प्रोटोकॉल का पालन करते हुए टीकाकरण किया जा रहा है । मुहल्ले के लोग भी खुश हैं कि उन्हें इस महामारी के दौरे में घर से बाहर,अस्पताल भी जाना नहीं पड़ रहा है । आसानी से घर के बगल में ही टीका मिल जा रहा है । उन्होंने सभी टीम, पूर्व मुखिया,वर्तमान मुखिया ,जनप्रतिनिधियों, डब्ल्यूएचओ, यूनिसेफ ,केयर इंडिया ,प्रशासन की ओर से प्रखंड विकास पदाधिकारी ,अंचल अधिकारी ,अनुमंडल पदाधिकारी, जीविका के डीपीएम प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी को इस कार्य के लिए  धन्यवाद दिया।

 जिलाधिकारी ने कहा कि पिपरकोठी प्रखंड के लोग दूसरे प्रखंडों के लिए प्रेरणा स्रोत बने हैं।

-लोग कोविड टीकाकरण  को लेकर हो रहे जागरूक:
 जिलाधिकारी ने कहा लोगों में वैक्सीनेशन के प्रति जागरूकता आ रही है |कहा कि इसी तरह से सेकंड डोज लेने के बाद ही टीकाकरण पूर्ण होगा।जिला पदाधिकारी ने लोगों से कहा कि अभी भी आप लोगों के द्वारा सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करना, मास्क का उपयोग किया जाना अनिवार्य है।
जिलाधिकारी ने पिपराकोठी प्रखंड के पंचायत में अधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों के साथ  बैठक की। 

विदित हो कि इसके पूर्व बनकटवा प्रखंड, नगर परिषद रक्सौल भी शत- प्रतिशत वैक्सीनेटेड हो गया है।

उक्त मौके पर अनुमंडल पदाधिकारी  प्रियरंजन राजू, प्रखंड विकास पदाधिकारी पिपराकोठी मुकेश कुमार सहित अन्य प्रशासनिक पदाधिकारी ,जिला जन -सम्पर्क पदाधिकारी मौजूद रहे ।