परसा में शारदा इंग्लिस क्लासेज ने प्रतियोगिता सह पुरष्कार वितरण का किया आयोजन

✍️दीपक कुमार सिंह/परसा(सारण): छात्र-छात्राओं को शिक्षा के मुख्य धारा से जोड़ने और शिक्षा के प्रति लगाव बढ़ाने के उदेशय से शारदा इंग्लिस क्लासेज परसा में एक प्रतियोगिता सह पुरष्कार वितरण का आयोजन निदेशक बिपिन भरद्वाज द्वारा किया गया।जिसमे अंग्रेजी और रसायन शास्त्र से सम्बंधित प्रखंड स्तरीय परीक्षा लिया गया।प्रतियोगिता में शामिल सैकड़ो छात्र छात्राओं ने भाग लिया।प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर दसवीं वर्ग की रौशनी प्रवीण दूसरा स्थान शाक्षी कुमारी तथा तीसरे स्थान सोनू यादव ने प्राप्त किया।प्रतियोगिता में सफल सभी छात्र छात्राओं को मुखिया प्रतिनिधि प्रभात दुबे निदेशक बिपिन भरद्वाज मुन्ना यादव सोनू सिंह द्वारा पुरष्कार वितरण किया गया।कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुखिया प्रतिनिधि प्रभात दुबे ने कहा कि इस तरह के प्रतियोगिता आयोजन से छात्र छात्राओं में शिक्षा के प्रति जागरूकता आती है।और सम्मान पाकर छात्र शिक्षा के क्षेत्र में कुछ कर गुजरने के लिए संकल्पित होते है।उन्होंने सभी छात्र छात्राओं की उज्वल भविष्य की कामना किया।कार्यक्रम को दीपक सिंह सोनू सिंह मुन्ना राय आदि ने अपना विचार प्रकट कर आयोजकों के प्रति अभार प्रकट करते हुए छात्र छात्राओं के उज्वल भविष्य की कामना किया।कार्यक्रम में मनीष कुमार मंगल कुमार सिंह अमन आनद ख़ुशी कुमारी युशुफ़् अंसारी सोहन ठाकुर दिनेश सिंह हरेन्द्र राय मो अब्बास मियां आदि उपस्तिथ थे।