पटाखे से लगी आग चार झोपड़ी और दो खोप जलकर राख
परवेज अख्तर/सिवान,
रघुनाथपुर (सिवान) :
थाना क्षेत्र के बडुआ पंचायत के सीतलपुर गांव में शनिवार को
पटाखे से लगी आग में चार झोपड़ी और तीन खोप जल कर राख हो गया।
घटना उस वक्त हुई जब गांव के हरिचंद बिंद के घर से बारात निकल रही थी
तभी पटाखा जलाने के क्रम में उसे निकाली चिंगारी से आग पकड़ लिया।
देखते देखते आग विकराल रूप धारण कर लिया। इसमें
बाबूनंद, बाबू राम बिंद और रामानंद बिंद की झोपड़ी जलकर
राख हो गई। बाद में ग्रामीणों ने किसी तरह आग पर काबू पाया।
बाबू राम ने बताया कि इस अगलगी में सोने और चांदी के गहना, 20 बोरी
गेहूं, चावल, कपड़ा के साथ घर में रखे
कुछ रुपए तथा तीन बकरी झुलस गई।
—




Recent Comments