पटना। मंगलवार को बिहार एसटीइटी 2019 क्वालीफाई अभ्यार्थियों का महा आंदोलन एवं शिक्षा मंत्री के आवास घेराव कार्यक्रम में पुलिस ने अभ्यर्थियों को प्रतिबंधित क्षेत्र में घुसने से रोक दिया।वहीं महा आंदोलन में शामिल अभ्यर्थियों ने आरोप लगाया कि पुलिस ने बर्बरता पूर्वक अभ्यार्थियों को दौड़ा दौड़ा कर पीटा गया।पटना पहुंचे एसटेट पास अभ्यर्थियों ने कहा कि हमलोग शांतिपूर्ण तरीके से अपना महाआंदोलन कर रहे थे, इसकी जानकारी पहले से दी गई थी।लेकिन प्रशासन ने शिक्षा मंत्री से मिलने का कोई प्रबंध नही किया था।उल्टे आंदोलनकारियो को दौड़ाया गया और पिटाई की गई।पुलिस पर गंभीर आरोप लगाया गया कि पुलिस ने महिला अभ्यर्थियों को भी नहीं बक्सा, उनपर भी लाठियां भांजी।अभ्यर्थियों ने मुख्यमंत्री मुर्दाबाद के भी नारा लगाया।मुख्यमंत्री के खिलाफ कई तरह के लिखे स्लोगन की तख्तियां लेकर प्रदर्शन किया।
वहीं छपरा जिला संयोजक रंजन यादव के नेतृत्व में छपरा से सैकड़ों अभ्यर्थियों ने भाग लिया ।रंजन यादव ने बताया कि आंदोलन पुराना सचिवालय से चलकर के आवास के करीब पहुंचा तो आंदोलनकारी एवं प्रशासन के विरुद्ध झड़प हो गई जिसमें हमारे 10 कार्यकर्ता गंभीर रूप से चोटिल हुए और प्रशासन के द्वारा लाठीचार्ज कर आंदोलन को अव्यवस्थित कर दिया गया। यह सरकार की अभ्यार्थियों को नौकरी के नाम पर गुमराह करके बहाली लटकाने का कार्य करने का प्रयास किया गया लेकिन अभ्यार्थियों ने निश्चय किया कि जब तक सरकार हम लोगों को अपने विज्ञापन के अनुसार जब तक नियुक्ति प्रमाण पत्र नहीं देगी तब तक यह आंदोलन जारी रहेगा छपरा से शेखर दुबे ,अनिल कुमार यादव, अभिषेक कुमार ,अहमद जी ,आदित्य कुमार ,अभिषेक कुमार शर्मा, मुकुल जी ,सीमांत शेखर, खुशबू कुमारी एवं कई कार्यकर्ता मोह आंदोलन में भाग लिया।






Recent Comments