दुर्गा दत्त पाठक की रिपोर्ट:-
जिले के पुरूषोत्तम पुर थाना ने नेपाल की तरफ से आ रही एक सिलवर रंग की हुंडई सेंट्रो कार से 300 बोतल नेपाली सौंफी शराब बरामद किया है।उक्त कार का नंबर दिल्ली का है जिसके मालिक का पता लगाया जा रहा है।थानाध्यक्ष ने बताया कि कार को जब्त कर लिया गया है और विधिसम्मत कार्रवाई की जा रही है।