राजस्थान सपा प्रदेश उपाध्यक्ष ने बस दुर्घटना व आतंकवादी घटना में मारे गए यात्रियों के प्रति दुःख जताया
   
आज़ाद नेब            
जयपुर 17 जुलाई।समाजवादी पार्टी युवजन के प्रदेश उपाध्यक्ष दीक्षित सर ने कहा कि कभी हिंदुस्तान का फौजी और कभी आम आदमी कब तक आतंकवाद की भेंट चढ़ता रहेगा ? कभी फौजियों के सिर काटकर ले जाते हैं,कभी हमारे कुलभूषण जाधव को अंतरराष्ट्रीय न्यायालय भी ले जाया जाता है। आतंकवादी घटना की निंदा किया जाना ही काफी नहीं है। आतंकवाद की संपूर्ण समाप्ति के लिए निश्चित व सार्थक कदम उठाए जाने चाहिए।
इससे पूर्व अमरनाथ यात्रा में मारे गए श्रद्धालुओं को श्रद्धांजलि देते हुए पत्रकारों को कहा कि अमरनाथ यात्रा पर श्रद्धालु आतंकवाद की बलि चढ़ गए।दूसरी और जम्मू कश्मीर के रामबन जिले में यात्रियों की बस के पलट जाने से अमरनाथ यात्रियों की मौत हो जाने का भी हमें बहुत दुख है।
अमरनाथ यात्रा में मारे गए श्रद्धालुओं का बहुत दुख है। उन सभी पीड़ित श्रद्धालु परिवारों के साथ प्रत्येक समाजवादी की संवेदनाएं जुड़ी हुई है। उन्होंने कहा कि किसी भी धार्मिक यात्रा पर यात्रियों के साथ कोई दुःखद घटना, घटित होना निश्चय ही दुख की बात है।
प्रदेश उपाध्यक्ष ने परम शक्ति से प्रार्थना की। कि ईश्वर आप सभी को इस दुख की घडी से निपटने की शक्ति दे। उन्होंने आगे कहा कि अमरनाथ यात्रियों पर यह आतंकवादी हमला भारतीय संस्कृति व सभ्यता पर कुठाराघात हैं।आतंकवादियों का मकसद हिंदुस्तान में नफरत व अशांति को पैदा करना है। इस विषय पर लोगों ने उपाध्यक्ष के सकारात्मक विचारों की सराहना की।