• मढ़ौरा व मांझी में हुआ वर्चुअल रैली का आयोजन

छपरा (सारण)। बिहार अपराधमुक्त,न्याय के साथ सबका विकास,स्वच्छ बिहार ,जल जीवन हरियाली से हरा भरा बिहार मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का सपना है,जो विगत 15 वर्षों में सरकार ने अपना वादा पूरा किया है यह बातें मढ़ौरा विधान सभा क्षेत्र में जदयू से राज्य सभा सांसद हरिवंश नरायण सिंह ने वर्चुअल रैली को संबोधित करते कही।उन्होंने कहा कि विपक्ष नीतीश कुमार के विकास कार्यो के आगे दूर दूर तक कही दिखाई नही दे रहा है।विपक्ष की कल्पना से कही बहुत आगे एनडीए ने राज्य में अपनी कार्यकाल में विकास का मॉडल राज्य में स्थापित किया है।वही रैली को संबोधित करते मंत्री अशोक चौधरी ने सरकार की उदेश्यों नीतियों व गतिविधियों की चर्चा कर कार्यकर्ताओ का हौसला बुलन्द किया साथ ही कार्यकर्ताओ के प्रश्नो से अवगत हुए।वही मंत्री रामसेवक सिंह अल्पसंख्यक आयोग के यूनुस हकीम ने भी रैली को संबोधित किया।
जहा जिलाध्यक्ष अल्ताफ आलम राजू के द्वारा जिले भर में वर्चुअल रैली के सफल आयोजन पर सभी नेताओं ने प्रसन्नता जाहिर करते श्री राजू को बधाई दिया।जिलाध्यक्ष द्वारा मढौरा विधान सभा क्षेत्र में व्यापक स्तर पर इस कार्यक्रम के आयोजन के लिए लैप टॉप, मोबाइल प्रॉजेक्टर का प्रबंध कर हजारों की संख्या में कार्यकर्ताओं ने रैली सुना।वही सभी कार्यकर्ताओं ने संबोधित कर रहे नेताओ से अपनी बात रखी।इसके लिए मढौरा सहित जिले के सभी बूथ अध्यक्ष सचिव सक्रिय कार्यकर्ता,वरीय पदधिकारियों नगर के पदाधिकारी, पार्षद,विधायक सभी जदयू के पदाधिकारियों का दिल से धन्यवाद दिया है। जिनके सफल प्रयास से सभी विधान सभाओं में वर्चुअल रैली अप्रत्याशित सफल रहा है।