छपरा में वाहन चेंकिग के दौरान तीन अपराधी असलहे के साथ गिरफ्तार

छपरा : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के अंतर्गत वाहन चेकिंग अभियान के तहत मुफस्सिल थाना प्रभारी धर्मेंद्र कुमार ने तीन अपराधीयो को किया गिरफ्तार। साथ में एक देसी कट्टा दो जिंदा कारतूस एवं एक देसी पिस्तौल भी बरामद हुआ ।सारण एसपी के निर्देश पर की गई चेकिंग में उक्त सफलता पुलिस को हाथ लगी।
सारण एसपी हारिकिशोर राय ने शुक्रवार को कार्यालय कक्ष में पीसी कर बताया कि वाहन चेकिंग एवम समकालीन अभियान में छपरा मुफ्फसिल थानाक्षेत्र के मेहिया फोरलेन स्थित दालमोट फैक्ट्री के पास से वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस ने तीन लोगों को अवैध हथियार के साथ गिरफ्तार कर लिया। जिनके पास से एक देसी कट्टा और दो जिंदा कारतूस सहित तीन मोबाइल बरामद किया गया इसमे से एक अपराधी अंधेरे का लाभ उठाकर भाग निकला पकड़े गए अपराधियो के पूर्व में भी फुफ्फसील थाने में कई मामले दर्ज है पकड़े गए अपराधियो के निशानदेही पर पुलिस और छापेमारी कर रही है।