मढ़ौरा ।
प्रखंड मनरेगा में अगहरा पंचायत के पीआर एस धर्मेंद्र कुमार की मौत कोरोना संक्रमण से हो गयी । 32 वर्षीय धर्मेन्द्र कुमार 2018 में मढ़ौरा प्रखंड में प्रतिनियुक्त हुएं थे । मिली जानकारी के अनुसार पीआरएस धर्मेन्द्र कुमार एक सप्ताह पहले कोरोना संक्रमण के प्रभाव में आ गये थे । जानकारी के उपरांत होम आइसोलेशन में चिकित्सा ले रहे थे । इसी दौरान उनकी हालत गंभीर होने पर सोमवार को उनकी निधन हो गयी । पीआरेस धर्मेंद्र कुमार की मौत की सूचना के बाद कर्मियों में शोक की लहर दौड़ गयी ।
वही प्रखंड के अगहरा निवासी ग्रामीण चिकित्सक रमाकांत मिश्र के पुत्र बृहस्पति कुमार की मौत भी कोरोना संक्रमण से शनिवार हो गयी थी । बृहस्पति कुमार भी ग्रामीण चिकित्स थे और बनियापुर के सोहई बाजार पर निजी क्लिनिक चलाते थे। अचानक सांस लेने में दिक्कत होने लगी और अस्पताल पहुंचते ही उनकी मृत्यु हो गई।




Recent Comments