ग्रामीणों ने की चार युवकों को पीटा
#परवेज अख्तर/सिवान;
दारौंदा (सिवान) : थाना क्षेत्र के कौथुआ सारंगपुर गांव में शुक्रवार की रात बच्चा चोरी करने का आरोप लगाकर ग्रामीणों ने चार युवकों को पकड़कर उनकी जमकर पिटाई कर दी, इससे चारों युवक घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों के चुंगल से चारों को कब्जे में इलाज के लिए स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया। बताया जाता है कि शुक्रवार की रात कौथुआ सारंगपुर गांव में बच्चा चोरी करने का शोर मचा। ग्रामीण ने बसवारिया टोला निवासी गोविंद कुमार, उज्ज्वल कुमार, अभिषेक कुमार और नवलपुर निवासी मुसाफिर राम को पकड़ लिया और जमकर पिटाई कर दी।




Recent Comments