किसान चौपाल कार्यक्रम की तैयारी को लेकर बीएओ ने की बैठक

परसा(सारण)-प्रखंड परिसर स्थित ई किसान भवन में प्रभारी कृषि पदाधिकारी मनोज कुमार तिवारी की अध्यक्षता में कृषि सलाहकार के साथ बैठक आयोजित किया गया।बैठक में शुक्रवार को आयोजित होने वाली किसान चौपाल की तैयारी पर चर्चा किया गया तथा कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए नीति तय किया गया।कार्यक्रम में बीएओ ने उपस्तिथ कृषि सलाहकार को किसान चौपाल के संबंधित जनकारी दिया तथा जिम्मेवारी के साथ किसानों तक संदेश पहुँचने का निर्देश दिया। सांसद प्रतिनिध भाजपा के जिला महामंत्री सह किसान चौपाल के प्रभारी अनिल कुमार सिंह ने शुक्रवार को ई किसान भवन परिसर में आयोजित होने वाली किसान चौपाल पर विशेष रूप से चर्चा किया गया।तथा क्षेत्र के किसानों से अधिक संख्या में शामिल होकर चौपाल कार्यक्रम से लाभ उठाने का अपील किया।बीएन राय,परमानन्द आशीष,परमेश्वर राम हरिचन्द्र राय ओमप्रकाश भगत संजय कुमार साह सुबोध कुमार गौतम, कुमार गौरव, अनिल कुमार शुक्ला कुमारी पूनम उपस्थित थे।