किशोर की मौत, दो घायल
✍परवेज अख्तर/सिवान;
आंदर(सिवान) : प्रखंड के अलग-अलग गांवों में शुक्रवार को ठनका गिरने से जहां एक किशोर की मौत हो गई वहीं ननद-भाभी गंंभीर रूप से घायल हो गईं। घायलों को इलाज के लिए स्थानीय अस्पताल में लाया गया जहां चिकित्सक ने एक की स्थिति गंभीर होने के कारण सदर अस्पताल
रेफर कर दिया। इस घटना में एक मकान भी क्षतिग्रस्त हो गया। इस घटना से परिजनों में कोहराम मच गया। मृत बच्चा खेम भटकन गांव निवासी विक्रमा यादव का पुत्र दाता कुमार यादव बताया जाता है। किशोर की मौत के बाद परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों के चीत्कार से पूरा माहौल गमगीन हो गया। ग्रामीण परिजनों को सांत्वना देने में लगे हुए थे। पहली घटना के बारे में बताया जाता है कि बारिश के दौरान दाता अपने पिता के साथ खेत में काम कर रहा था। इसी बीच अचानक तेज गर्जन के साथ ठनका उसके शरीर पर गिर गया और उसकी मौत हो गई।




Recent Comments