नवादा में सभी विद्यालयों और आंगनबाड़ी केंद्रों को मुखिया द्वारा 120 लीटर का डस्टबिन उपलब्ध कराया गया

छपरा । जलालपुर प्रखंड के नवादा पंचायत में स्वच्च्छता समिति के बैठक के बाद सभी विद्यालयों और आंगनबाड़ी केंद्रों पर 120 लीटर का डस्टबिन उपलब्ध कराया जिसमें सभी सरकारी कर्मियों के आलावा सभी प्रधानाध्यापक एवं सेविका उपस्थित हुए ।साथ ही सभी वार्ड सदस्यों एवं सेविका के द्वारा अपने अपने वार्ड में साबुन और मास्क वितरण के लिए संभावित परिवारों की सूची का भी लेखा जोखा किया गया और अगले कुछ दिनों में सभी वार्डो के आंगनबाड़ी केंद्रों पर वार्ड सदस्य,सेविका,आशा एवं मेरी उपस्थिति में साबुन /मास्क का वितरण किया जाएगा ।