गड़खा। गड़खा के जलाल बसन्त गाँव के एक व्यक्ति अपने काम से पड़ोस के गांव में गया था, परंतु 24 घंटा बीत जाने के बाद भी वापस नहीं आया। जिसके बाद परिजनों ने गड़खा थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई।जलाल बसन्त निवासी मुन्ना राय ने थाना में दिया।जिसमें आवेदन में कहा पिता मित्तलाल राय बुधवार सुबह काम से साइकिल पर सवार हो श्रीरामपुर गांव गए,परंतु वापस नहीं आए। काफी खोजबीन करने पर पता नहीं चला।परिजनों में बैचैनी है। पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है।