एसडीपीआई ने स्थापना दिवस पर किया रोजा अफ्तार का आयोजन
फ़िरोज़ खान
कोटा, 21 जून । सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी आॅफ इण्डिया की और से पार्टी के स्थापना दिवस 21 जून के मौके पर पार्टी कार्यालय पर सुबह 10 बजे झण्डारोहण कर पार्टी का स्थापना दिवस मनाया गया।
इसी के साथ ही शाम को पार्टी के स्थापना दिवस के मौके पर रोजा अफ्तार का आयोजन दरगाह बाबा जंगली शाह स्थित महफिल खाने में किया गया। जिसमें सैकडों रोजेदारो ने कोटा शहर काजी अनवार अहमद की सरपरस्ती में रोजा अफ्तार किया गया। काजी ए शहर अनवार अहमद साहब ने रोजे की फजीलत पर तकरीर पेश की।
इस मौके पर मुख्य अतिथि एसडीपीआई के राष्ट्रीय महासचिव मोहम्मद शफी, अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष मोहम्मद रिजवान खान ने की तथा प्रदेश महासचिव मोहम्मद हनीफ, अशफाक हुसैन, पाॅपुलर फ्रन्ट के राष्ट्रीय काॅआर्डिनेटर अनीस अंसारी, प्रदेश अध्यक्ष मोहम्मद आसिफ, सहित कोटा जिलाध्यक्ष जफर चिश्ती जिला महासचिव नावेद अख्तर व कोटा जिला कार्यकारिणी सदस्य व पाॅपुलर फ्रन्ट आॅफ इण्डिया के शोएब अहमद मौजुद थे। तथा शहर के कई नेता व सामाजिक कार्यकर्ता वार्ड पार्षद मोहम्मद हुसैन, ब्लडमैन जाकिर रिजवी, वरिष्ठ एड. मोहनलाल राव, एसडीपीआई बारां जिला उपाध्यक्ष टीकम शाक्य, अलमदद के नूर अहमद, रफीक बैयलिम, शाहिद कुरैशी व शहर के विशिष्ट नागरिक मौजुद थे।




Recent Comments