जंदाहा(वैशाली) एमo एसo एम समता महाविद्यालय में राष्ट्रीय सेवा योजना का स्थापना दिवस आयोजन किया गया समारोह का संचालन करते हुए कार्यक्रम पदाधिकारी डॉ. शिवशंकर प्रसाद राय ने कहा राष्ट्रीय सेवा योजना में भाग लेने वाले विद्यार्थी, समाज के लोगों के साथ मिलकर समाज के हित के कार्य करते है। साक्षरता संबंधी कार्य, पर्यावरण सुरक्षा, स्‍वास्‍थ्‍य एवं सफाई आपातकालीन या प्राकृतिक आपदा के समय पीड़ीत लोगों की सहायता करते हैं विद्यार्थी जीवन से ही समाजपयोगी कार्यों में रत रहने से उनमें समाज सेवा या राष्‍ट्र सेवा के गुणो का विकास होता है इस दौरान एनएसएस के विद्यार्थियों द्वारा कॉलेज की साफ-सफाई भी की गई।।
कार्यक्रम के दौरान डॉ.रामानंद पांडे द्वारा एनएसएस के विद्यार्थियों को संगठन की स्थापना और उद्देश के बारे में जानकारी दी गई डॉ.भगवान राय ने कहा कि मात्र किताबी ज्ञान से ही जीवन में सफलता नहीं मिलती
छात्रों को जीवन में सफल होने में एनएसएस महत्वपूर्ण भूमिका अदा करता है। प्रो.अरुण कुमार सिंह ने छात्र-छात्राओं को किस तरह एनएसएस व्यक्तित्व विकास में मदद करता है कि जानकारी दी। विदित हो कि एनएसएस की स्थापना 24 सितम्बर 1969 को की गई थी। प्रतिवर्ष 24 सितम्बर को राष्ट्रीय सेवा योजना दिवस मनाया जाता है। इस अवसर पर प्रो.नवीन कुमार,प्रो.रंजन कुमार नायक, प्रधान लिपिक चंद्रमाजीत सिंह, रामप्रवेश राय, टुनटुन कुमार,राकेश कुमार,सत्येंद्र राय,राजा यादव सहित छात्र- छात्राएं मौजूद थे.