एकता युवा संघ ने बीडीओ को सौपा ज्ञापन, किया आधार केंद्र खोलने की मांग

#परवेज अख्तर/सिवान;
गुठनी(सिवान) : शुक्रवार को एक सामाजिक संगठन एकता युवा संघ अध्यक्ष नीतीश कुशवाहा की अध्यक्षता में गुठनी प्रखण्ड मुख्यालय पर एक बैठक कर वृद्धा पेंशन,विधवा तथा विकलांग पेंशन और आधार कार्ड पंजीकरण तथा सुधार केंद्र खोलने जैसी कई ज्वलन्त समस्याओं पर चर्चा की साथ हीं प्रखण्ड परिसर में एक आधार पंजीकरण तथा सुधार केंद्र खोलने के लिए प्रखण्ड विकास पदाधिकारी धीरज कुमार को एक लिखित ज्ञापन सौंपा।ज्ञापन के माध्यम से श्री कुमार को यह बताया गया कि एक सौ से भी अधिक राजस्व गाँवों वाले इस प्रखण्ड में बहुत दिनों से सभी आधार पंजीकरण केंद्र बन्द कर दिए गए हैं।प्रखण्ड वासियों को आधार से संबंधित कार्यों के लिए यहाँ से 15 किलोमीटर दूर पड़ोसी प्रखण्ड दरौली के मुख्यालय जाना पड़ता है।वहाँ भी कई प्रखंडों के लोगों की भीड़ जमा हो जाने के कारण कई बार बिना आधार कार्ड बनवाए घर वापस लौट जाना पड़ता है।जिससे लोगों को काफी कठिनाईयों का सामना करना पड़ रहा है।खास कर महिलाओं बच्चों और बुजुर्गों को तो आधार कार्ड बनवाने के लिए लोहे के चने चबाने पड़ते हैं।मौके पर विष्णु शर्मा, सतेन्द्र प्रसाद, अनिल यादव,राजेश शुक्ला, हरेराम यादव,राजकुमार यादव, बब्लू बैठा,अभिषेक पाण्डेय, विशाल जैसवाल,विजय कुमार, धर्मेंद्र चौहान और मुन्ना मास्टर सहित बहुत से सदस्य मौजूद थे।