मांझी। गुरुवार को दाउदपुर व मांझी थाना क्षेत्र में हुई दो अलग अलग सड़क दुर्घटनाओं में दो लोग गम्भीर रूप से जख्मी हो गए। पहली घटना मांझी बहोरन सिंह के टोला के समीप की है जहां देर शाम में हुई टेम्पो बाइक की टक्कर में बाइक चालक बुरी तरह जख्मी हो गया। ग्रामीणों ने बाइक चालक को उठाकर मांझी पीएचसी में भर्ती करा दिया। हालाँकि बाद में चिंताजनक स्थिति में चिकित्सकों ने उसे पहले छपरा फिर पटना रेफर कर दिया। जख्मी बाइक चालक मांझी थाना क्षेत्र के डुमरी गांव का रहने वाला रंजीत कुमार सिंह उर्फ पप्पू बताया जाता है।वहीं छपरा-सीवान मुख्य मार्ग पर दाउदपुर ग्रामीण बैक के समीप बुधवार की देर शाम शौच करके लौट रहा दुकानदार ऑल्टो कार के चपेट में आने से गम्भीर रूप से जख्मी हो गया। स्थानीय लोगो की सहायता से पुलिस ने उसे उठा कर दाउदपुर स्थित एक निजी स्वास्थ्य केंद्र पर उपचार कराया। जहां से छपरा रेफर कर दिया गया। वहां से भी गम्भीर स्थिति को देख कर चिकित्सकों ने पटना पीएमसीएच रेफर कर दिया। जख्मी जैतपुर गांव निवासी लड्डू प्रसाद हैं। जिनका दाउदपुर में एक होटल है। इस घटना के बाद कार का स्टेरिग फेल होने के कारण चालक ने गाड़ी छोड़कर फरार हो गया। जिसे स्थानीय पुलिस ने अपने कब्जे में लेकर थाने ले गई।